Tranding

पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र साकार करेंगे मुख्यमंत्री।

प्राथमिक विद्यालय कन्या गोरखनाथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करेंगे मतदान।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

- लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 7 बजे पुराना गोरखपुर, स्थित नगर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर मतदान करेंगे। पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को साकार करते हुए वह अपने मताधिकार का प्रयोग और लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। 

मुख्यमंत्री संभवतः अपने बूथ के पहले मतदाता भी बनेंगे। इसके पहले 2019 के लोकसभा, 2022 के विधानसभा चुनाव और 2023 के नगर निगम चुनाव में भी अपने बूथ के प्रथम मतदाता बने थे। झूलेलाल मंदिर के निकट स्थित मतदान केंद्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मतदान के लिए सुबह 7 बजे आएंगे। मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित कर सातवें चरण की सभी संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
49

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.