शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार।
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई थी,जिसका नगर के सुपीरियर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। यह घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र का सिसवा सरैवा गांव की है,सदर एसडीपीओ 2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान बैरिया के सिसवा सारेवा गांव निवासी, घुघरी मियां की 50 वर्षीय पत्नी,शाहिदा खातून के रूप में की गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.