बिहार।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर केआदेश के आलोक में,नन इंटरलॉकिंग कार्य जो कुमारबाग से चनपटिया स्टेशन पर चलने के कारण तीन जोड़ी सवारी गाड़ी को बंद कर दिया गया है,साथ ही 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट को बदल दिया गया है। आदेश के आलोक में, नरकटीयागंज व मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 05257, 05258,05259,05260, 15209,15210 को रद्द कर दिया गया है ।पत्र के आलोक में, नरकटीयागंज से मुजफ्फरपुर एवं पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली गाड़ी का शॉर्ट टर्मिनेट करके परिचालन किया जाएगा,बगहा से चलकर नरकटीयागंज होते हुए पाटलिपुत्र तक जाने वाली 15201,15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बेतिया और पाटलिपुत्र के बीच चलेगी, इसी प्रकार रेल खंड में चलने वाला 15215,15216 एन आई कीअवधि में मुजफ्फरपुर से आकर बेतिया से वापस हो जाएगी। सप्तक्रांति समेत 9 जोड़ी गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557,12558सप्त क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का रूट बदल दिया गया है,इसके साथ ही एक्सप्रेस गाड़ी संख्या, ने 12211, 12212, 15273, 15274, 19037,19038, 19269,19270 एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल किया गया है, इसके साथ और भी गाड़ी संख्या 19037,19238,19 269 एवं 19270 एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भी बदल दिया गया है। गाड़ी संख्या 05219,09451,2251एवं 15052 समेत 9 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है, उक्त गाड़ियों का परिचालन नकटियागंज के बजाये सिकटा,रक्सौल ,सीतामढ़ी रेलखंड से किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.