Tranding

मगध में एनडीए और इंडिया ने दो-दो सीटों पर जमाया कब्जा।

चित्तौड़गढ़ का किला हुआ ध्वस्त।

 मगध सम्राट ने भी मारी बाजी।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया (बिहार)।

लोकसभा चुनाव परिणाम में सूबे के मगध प्रमंडल में आने वाले चारों सीटों में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने दो-दो सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है।मगध प्रमंडल के गया(सु.)लोकसभा सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने 1.02लाख वोटो से अपनी जीत दर्ज की हैं। वे यहां से चौथी प्रयास में अपनी जीत दर्ज की है।इसके पूर्व में तीन बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं।जिंदगी के अंतिम पड़ाव में जी रहे पूर्व सीएम जीतनराम मांझी अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने में अहम् योगदान देंगे।मतगणना के प्रथम दौर से ही उन्होंने राजद प्रत्याशी पर बढ़त बनाई जो अंत तक बरकरार रहा। अंततोगत्वा उन्होंने अपनी जीत दर्ज की।उन्हें कुल चार लाख92 हजार732 मत प्राप्त हुए हैं ,जबकि राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को तीन लाख90हजार469 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व बोधगया के राजद विधायक रहे कुमार सर्वजीत को शिकस्त दी है। वहीं इस बार चित्तौड़गढ़ के नाम से विख्यात औरंगाबाद लोकसभा सीट पर जदयू से राजद में आए अभय कुशवाहा ने अपनी जीत दर्ज की है और चित्तौड़गढ़ के किले को ध्वस्त कर दिया हैं। उन्होंने यहां के भाजपा से दो बार सांसद रहे सुशील कुमार सिंह को शिकस्त दी है।कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे जहानाबाद लोकसभा सीट से मगध सम्राट के रूप में विख्यात व बेलागंज से राजद विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपनी जीत का परचम लहराया हैं। वे यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे थे ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के निवर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को हराया है। 2019 में नीतीश कुमार ने इन्हें यहां से टिकट देकर जीत का सेहरा पहनाया था और इस बार पुनः जदयू से टिकट दिया गया था। लेकिन उन्हें इस बार हार का सामना करना पड़ा है।इसी प्रकार मगध प्रमंडल में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले नवादा लोकसभा सीट पर भाजपा के विवेक ठाकुर ने अपनी जीत दर्ज की है ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को परास्त किया है।

औरंगाबाद अभय कुशवाहा 336775 वोट,मार्जिन 64857

 जहानाबाद डॉं सुरेंद्र प्रसाद यादव 332867 मार्जिन 114258

 विवेक ठाकुर भाजपा नवादा 390952 मार्जिन 72854

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.