लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
पहलाः बीजेपी यूपी में सिर्फ 156 विधानसभा पर ही बढ़त बना सकी। जबकि प्रदेश में पार्टी के पास 256 विधायक हैं। सपा कुल 188 सीटों पर बढ़त में थी। उनके 111 विधायक हैं।
दूसराः भाजपा के तमाम मंत्री तो हारे ही, बड़ी बात यह कि प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी को सिर्फ 9 वोट मिले। सपा को यहां 500 से ज्यादा वोट मिले।
तीसराः बीजेपी को 2019 में 4 करोड़ 28 लाख वोट, 2022 के विधानसभा में 3 करोड़ 80 और 2024 के चुनाव में 3 करोड़ 62 लाख वोट मिले। यानी 5 सालों में 56 लाख वोट कम हो गए।
चौथाः सपा को 2019 में 1 करोड़ 55 लाख वोट, 2022 में 2 करोड़ 95 लाख और 2024 में 2 करोड़ 94 लाख वोट मिले। यानी 5 साल में 1 करोड़ 39 लाख वोट बढ़ गए।
पांचवाः बसपा को 2019 में 1 करोड़ 66 लाख वोट, 2022 में 1 करोड़ 18 लाख वोट और 2024 के चुनाव में 82 लाख वोट मिले। यानी 5 साल में 82 लाख वोट कम हो गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.