Tranding

महराजगंज लोकसभा 63 सांसद पंकज चौधरी ने मंत्रीमंडल में फिर से बनाई जगह, जनपद में खुशी की लहर।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

लोकसभा 63 महराजगंज से सातवी बार सांसद बने पंकज चौधरी को पीएम मोदी ने एक बार फिर अपनी मंत्री मंडल में शामिल किया है। सातवी बार के सांसद पंकज चौधरी ने इस बार जीत की तिगड़ी लगाई है। पिछले मंत्रिमंडल में इन्हें वित्त राज्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया था और इस बार भी सांसद पंकज चौधरी को जिम्मेदारी मिली है। इसकी सूचना जैसे ही जनपद वासियों को मिली लोग खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर ख़ुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की और गगन भेदी नारे भी लगाए। इस दौरान भाजपा के नेता अरुणेश शुक्ला , राघवेंद्र मिश्रा,अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ आशीष मिश्रा, शांति शरण मिश्रा समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.