हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय लोकदल कानपुर महानगर के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद किसान नेता चौधरी जयंत सिंह को केन्द्र की मोदी सरकार ने कौशल विकास उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री बनाये जाने पर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कानपुर नगर के मछरिया,बाबू पुरवा, अजीतगंज श्याम नगर, इत्यादि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर आम जनमानस का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया!इस अवसर पर कानपुर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों. मजदूरों, गरीबों, नवजवानों की पार्टी है। पार्टी के सांसदगणों द्वारा लोकसभा में समय-समय पर उनका पक्ष रखकर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कानपुर महानगर अध्यक्ष मो० उस्मान, महासचिव नीरज सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष रावल गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मोहम्मद नसीम, जफ़र खान दीपक शर्मा, अशोक राजपूत, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.