सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के संस्तुति पर प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव ने विजय कुमार श्रीवास्तव को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
जिला प्रभारी प्रवीण यादव द्वारा सबके सहमति के बाद विजय कुमार श्रीवास्तव का नाम गोरखपुर के जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया था।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा मनोनयन गोरखपुर जिले के एक एक कार्यकर्ता वर्तमान निवर्तमान एवम पूर्व पदाधिकारियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर आम आदमी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पँहुचाऊंगा और जनहित के मुद्दों को और मुखरता एवम दमदारी के साथ शासन प्रशासन के सामने रखने का प्रयास करूंगा।
उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं मे हर्ष का लहर दौड़ गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने कहा कि जिले को एक दमदार नेतृत्व मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने कहा कि जनहित की लड़ाई लड़ने वाले विजय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। एसके जायसवाल अजित श्रीवास्तव डॉ शैलेश सिंह अमिताभ जायसवाल तारिक अनवर आशीष कुशवाहा दिलीप मौर्या कुंजबिहारी निषाद गोविंद गौतम ताश इलाही कुमारी ऋतु सागर कुमारी प्रिया बौद्ध धनन्जय श्रीवास्तव राघवेंद्र यादव फूलबदन यादव अनिरुद्ध यादव दीनबंधु बेलदार फजील अहमद अमित मिश्रा राजेन्द्र निषाद निरंजन कुमार सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बधाई दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.