हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का पूर्व घोषित कार्यक्रम कानपुर देहात के रसूलाबाद जाते समय उन्नाव गंगा पुल पर अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल एवं सपा नेताओं एव कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत काफिला गंगा बैराज पहुंचने पर सियाराम पाल(युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा),देशराज निषाद,बलराम यादव,सुनील निषाद,रघुनाथ पाल,रामविलास निषाद(पार्षद),राहुल निषाद,तेजबहादुर पाल,ललित पाल एव तमाम कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बैरी कानपुर देहात पहुंचने पर कानपुर देहात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार"बबलू राजा",अमरसिंह पाल(जिलाध्यक्ष पाल महासभा),बलराम यादव, सुरेश सक्सेना, मनोज यादव,बबलू संखवार, बड़े पाल,अंशु पाल,बलराम पाल ने भव्य स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई शुभकामनाएं दी इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रसूलाबाद के कटियार राइस मिल पर पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजक नीता सचान एव उनके अनेक साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.