नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बकरीद ईद उल अजहा का त्योहार सकुशल सम्पन्न हो जाने पर इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करती है
गोरखपुर हर साल की तरह इस साल भी बकरीद का त्योहार अमनो अमान के साथ महानगर में समपन्न हुआ यह त्योहार तीन दिन तक लगातार चलता रहा तथा तीनों दिन लगातार सामूहिक कुर्बानी स्थल पर कुर्बानी हुई
ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों पर सफाई चुने के छिड़काव पानी की टैंकरों सभी जगह पर प्राप्ति मात्रा में लगे रहे
तथा कुर्बानी स्थलों पर भी टाली वगैरह लगी रही जिससे कहीं पर भी असुविधा उत्पन्न नहीं हुई
इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान ने संयुक्त प्रेस बयान में दी
उन्होंने कहा सुरक्षा के मुद्दे नजर जिला प्रशासन सभी ईदगाहों का प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें जिसके कारण महानगर ही नहीं पूरे जिले में शांति का माहौल रहा ऐसे अच्छी व्यवस्था के लिए हम इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के लोग जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं साथ ही साथ नगर निगम प्रशासन का इस त्यौहार में काफी सहयोग रहा नगर निगम के कर्मचारी सभी जगहों पर अपनी व्यवस्था के साथ लगातार तीनों दिन तक मौजूद रहे तथा कहीं पर भी कोई परेशानी नहीं हुई कमेटी ने जो ज्ञापन जिला अधिकारी व नगर आयुक्त साहब को सौप था उस पर शत प्रतिशत कम हुआ इस लिए नगर आयुक्त व महापौर जी को कमेटी आभार व्यक्त करती है तथा यह उम्मीद करती है कि आने वाले दिनों में जो त्यौहार आएगा उसमें और भी अच्छी व्यवस्था नगर निगम द्वारा यहां की जनता को मिलेगी साथ ही साथ सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के मुतवल्लियों का भी शुक्रिया अदा करते हैं कि लोगों ने भी अपनी कमेटी के साथ जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन का सहयोग किया जिसके करण महानगर ही नहीं पूरे जिले शांति का माहौल रहा और अमनो अमान कायम रहा अंत में एक बार फिर जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के मुतवल्लियों का हम स्वागत व खैरमकदम करते हैं जिनके दम पर शहर में शांति का माहौल बना रहे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.