Tranding

दुर्गाबाग मंदिर में पूजा करने गई एक शिक्षिका के साथ हुआ दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित प्रख्यात दुर्गाबाग मंदिर में एक शिक्षिकाअपने पति के साथ विवाह के वर्षगांठ पर पूजा पाठ करने दुर्गाबाग मंदिर में गई,वहां फूल और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार ने बदतमीजी, गली गलौज,हाथा पाई करने लगा l इस घटना को लेकर शिक्षिका ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है,उसने अपने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने पति और 10 वर्षीय बच्चे के साथ शादी के सालगिरह पर पूजाअर्चना करने दुर्गबाग मंदिर गई थी,वहां पर के दुकानदार से पूजा सामग्री सिंदूर वगैरा खरीदकर पूजा करने चली गई, दुकान के सामने बाइक लगा दी थी,जिस दुकान के सामने बाइक लगाई थी,वहां दोकान कर रही दो लड़कियां जो पूजा सामग्री बेच रही थी,जबरदस्ती खरीदने को कहने लगी,नहीं खरीदने पर बकझक्क, हाथापाई,गाली गलौज करने लगी,वहां पर मौजूद उसके समर्थक दो युवक ने भी शरीर को छूकर,गलतअश्लील हरकत करने लगे,इसको लेकर मैं रोने लगी,मैंने डायल 112 पर फोन करके मदद मांगी,डायल 112 की टीम ने मुझे बचाया,तब मैं नगर थाना में जाकर प्रार्थमिकी दर्ज कराई नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शिक्षिका के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है,इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है l

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.