स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग करना जरूरी
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड,बलिया। "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" 21जून 2024 का भव्य आयोजन, नगर के स्वामी विवेकानंद,प्रभात शाखा, मिडिल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया। "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर यह कार्यक्रम आज 21जून 2024, शुक्रवार को सुबह 5.30 से 7.00 बजे तक चला।इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लिया।इस कार्यक्रम में चार साल से लेकर 10 साल के बच्चे व बच्चियों की सहभागिता अच्छी रही।इसके पहले जनपद में योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21जून तक विभिन्न क्षेत्रों में चलता रहा। जिसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर के लोगों को योग के प्रति जागरूक कर योग शिविरों का आयोजन, 6बजे सुबह से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों व अन्य संगठन तथा प्रशासनिक स्तर पर भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में योग दिवस पर सीएचसी सीयर के कैंपस में डॉक्टर राकेश कुमार सिंह भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ योगाभ्यास करते दिखे। होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा बैठक कर इस आयोजन को बेहतर ढंग से कराने हेतु निर्देशित किया गया था।ताकि इस सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
योगाभ्यास स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही कारगर उपाय है इससे असाध्य रोगों जैसे मधुमेह, मोटापा, रक्तचाप, अस्थमा, थायराइड, हृदय रोग, किडनी रोग, उदार रोग, ऑटोइम्यून डिजीज आदि में योग से लाभ मिलता है। योग को अपने जीवन में आत्मसात कर स्वस्थ व निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सकता है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला संपर्क प्रमुख डॉ अमित,नगर कार्यवाह पवन वर्मा, सहनगर कार्यवाहक अजय, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अशोक, नगर प्रचारक प्रमुख प्रदीप, सर्वजीत, विवेक, कमलेश, गोरख, सुजीत, परवीन, आदित्य, पिंटू, मोहन प्रसाद, हेमंत शुक्ला, कटवारू मौर्या कंप्यूटर, कमला मास्टर, संदीप, गुलाबचंद मुनीब,संतोष यादव राधिका मैरेज हाल ,बलिराम गुप्ता आदि ने सकड़ों की संख्या में योग शिविर में शामिल रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.