रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया ।दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के बाराचट्टी स्थित 205 कोबरा बटालियन कैंप बरवाडीह में कमांडेड नरेश पंवार के नेतृत्व में योग शिक्षक व युवा राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ बृजेश कुमार वर्मा द्वारा योगा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेड नरेश पंवार, रीता पंवार, द्वितीय कमान अधिकारी रूप नारायण विरोली,सारिका घोष,सहायक कमांडर अमित कुमार सिंह, दिलीप सिंह,ए करियाना हेड कांस्टेबल, अनिल कुमार गुप्ता इत्यादि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर बहुत सुंदर और सूक्ष्म तरीका से योगा प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, ब्रजासन, उष्ट्रासन,शशांक आसन, वक्रासन,मकरासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम -विलोम प्राणायाम करवाया गया तथा शवासन के साथ-साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए भ्रामरी, उदगीत,ध्यान पर जोड़ देते हुए,संकल्प लिया गया। डां वर्मा ने बताया कि योग हमें अपने मन को हमेशा संतुलित रखता है, इसमें ही हमारा आत्मविश्वास समाया है,मैं खुद के प्रति कुटुंब के प्रति समाज के प्रति और विश्व के प्रति शांति, आनंद और स्वास्थ्य के प्रति प्रचार के लिए कृतबद्ध हूं। इसके अलावा युवा भारत बिहार दक्षिण के द्वारा 205 कोबरा बटालियन कैंप, केंद्रीय कारा गया, शेरघाटी उपकारा में युवा राज्य प्रभारी डॉ चंद्रशेखर वर्मा के कुशल नेतृत्व से संभव हुआ ।इस मौके पर डॉ अनंत कुमार, दीपक केसरी, शिव शंकर योगी इत्यादि कई युवा भारत के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.