शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक 30 वर्षीय विवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के गुनौली डुमरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में हुई है l थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया की मृतक की पहचान बेलवामोड गांव निवासी विशाल कुमार की पत्नी,सीमा देवी,उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं, मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है l मृतिका के मायके वालों ने न्याय की गुहार लगाई है l घटना की सूचना मिलते ही बगहा के भैरवगंज थाना क्षेत्र के इनारबरवा गांव निवासी,मृतिका के पिता नंदू शाह और मां रीता देवी ने आवेदन देकर पुलिस से न्याय के गुहार लगाई हैl नंदू साह ने संवाददाता को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी,सीमा की शादी वर्ष 2014 में लोरिया के बेलवामोड गांव निवासी, दीनानाथ साह के बड़े बेटे विशाल कुमार के साथ की थी, अभी छोटी बेटी की शादी नहीं की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.