रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया।बिल्थरारोड उभांव थाना के अंतर्गत चंदायल कला गांव में शनिवार की प्रातः एक 10 वर्षीय बालक का शव नहर में मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त हेतु अपने कब्जे में ले लिया।शिनाख्त के प्रयास में जुटी उभांव पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शव की पहचान हो चुकी है। शव की पहचान पवन राजभर पुत्र नागेंद्र राजभर निवासी भदौरा तरछापार थाना उभांव जनपद बलिया के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि ग्राम प्रधान चंदायल कला सत्य प्रकाश यादव द्वारा उप निरीक्षक पंकज सिंह को दूरभाष द्वारा सूचना दी गई कि चंदायल कला निवासी बब्बन यादव के खेत के सामने नहर में एक बच्चे का शव मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजने और शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गई। चंचल स्वभाव का मृतक पवन राजभर कल शाम से ही गायब था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर ही था। मृतक के कंधे और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के असली कारणो का पता पुलिस जांच व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
इस दुःखद घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.