Tranding

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की मासिक बैठक।

सपा महानगर में पीडीए अभियान चलाकर युवा टीम तैयार करेगी बढ़ती महंगाई बेरोजगारी तथा खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट के कारण बीमारियों में इजाफा।

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बूथों पर विजय दिलाने वाले पीडीए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की पदाधिकारियों कार्यसमिति की सदस्यों विधानसभा अध्यक्षो फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षो की मासिक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुई

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया!बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा पीडीए अभियान चलाकर महानगर में युवा टीम तैयार करेगी जो भावी रणनीत के अंतर्गत सन 2027 के मिशन को लेकर प्रत्येक परिवार के मुखिया को भागीदार बना कर एक नया संदेश दिया जाएगा

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में पीडीए कार्यकर्ताओं ने जो अपने अपने बूथों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है उसमें प्रथम चरण 50 पीडीए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सम्मान किया!सपा महानगर अध्यक्ष हाजीछ फजय महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के साथ खिलवाड़ रोका जाए अन्यथा सपा इस पर आंदोलनात्मक कदम पार्टी के आदेश मिलते ही आरंभ करेगी

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर का प्रवक्ता रजत मिश्रा को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,परमवीर गंभीर,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,हाजी अयूब आलम,सत्यनारायण गहरवार,रजत मिश्रा,इशरत इराकी,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,आसिफ कादरी,वरुण जायसवाल,मुमताज मंसूरी,आकाश यादव,संजय निषाद,राजेंद्र जैसवाल,के के मिश्रा,अकील अहमद,रामू वर्मा,अतीक खान,शादाब खान,रेखा यादव,उमा कठेरिया,मालती देवी,अलिशान,नसीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे। ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.