Tranding

बेतिया के सात प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बुरी तरह फंसे,गाज गिरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

 जिला के साथ प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बुरी तरह फंस गए हैं,काम में लापरवाही बरतने मानव दिवस सृजन के मामले में उन पर गज गिरना तय माना जा रहा है l इसको गंभीरता से लेते हुए डीडीसी,प्रतिभा रानी ने सभी पीओ से जवाब तलब किया है, इनमें पिपरासी,मधुबनी, चनपटिया,रामनगर,मैंनाटाँढ, बगहा एवं बगहा 2 प्रखंड के के नाम शामिल हैं l मांगे गए स्पष्टीकरण में डीडीसी ने कहा है कि विभागीय निर्देशानुसार माह जून तक निर्धारित लक्ष्य केअनुरूप शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन किया जाना है, लेकिन अभी तक जिला स्तर पर59.3% मानव दिवस सृजन किया गया है,जिसमें सातों प्रखंडों में 50%से कम ही मानव सृजन दिवस किया गया है lजिला के द्वारा बार-बार समारित करने के बाद भी सातों प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने लक्ष्य को पूरा नहीं किया,अपने कर्तव्य में बहुत लापरवाही बरतने में,कर्तव्यहीनता का द्योतक माना गया है,इसी को लेकर डीडीसी ने इन लोगों से स्पष्टीकरण की मांग की हैl स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.