राजघाट थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।
ज़फर खान
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर के द्वारा जनपद भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है साथ ही सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ भी कारवाई की जा रही है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कोतवाली गौरव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में राजघाट थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने राजघाट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, पाण्डेयहाता, नार्मल, घंटाघर आदि अलग अलग इलाको में पैदल गश्त कर के जनता में पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवाया पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने सड़कों पर स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी करते दिखे उन्होंने जनता को भरोसा भी दिलाया कि पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध है अगर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे तत्काल आपकी मदद की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने सड़को पर अवैध अतिक्रमण भी हटवाया साथ ही उन्होंने ठेला खोमचा और ऑटो टेम्पू वालो को भी सख्त चेतावनी दी कि सड़कों पर किसी भी तरह का कोई भी अवैध अतिक्रमण नही करेगे अगर कोई ऐसा करता हुआ दुबारा मिला तो कार्यवाही की जाएगी। राजघाट थाना प्रभारी ने पुलिस के जवानों के साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों की संघन जांच भी की जांच में चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेक किया गया तो वही दो पहिया वाहन चालकों की जामातलाशी भी की गई वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर कार्यवाही भी की गई। राजघाट थाने के नवागत थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने अभी कुछ दिन पहले ही राजघाट थाने का कार्यभार संभाला है और वो लगातार एक्शन मोड़ में नज़र आ रहे है। पैदल गश्त के दौरान टीपीनगर चौकी प्रभारी संतोष सिंह, पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी अलोक सिंह, बसंतपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव सहित तमाम पुलिस के जवान मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.