Tranding

सपा प्रतिदिन मंडल ने भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

एफ आइ आर दर्ज करने की मांग की

भाजपा अपने खिसकते जनधार से बौखलाई भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खोया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में एक प्रतिदिन मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विगत 24 जून को गोविंद नगर थाना प्रभारी द्वारा दीप सिनेमा चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे वाहन चेकिंग के समय भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी उधर से निकले तो पुलिस ने उनका वाहन रोककर चेकिंग करने को कहा तो भाजपा नेता भड़क गए और कहने लगे कि तुम समाजवादी पार्टी के इशारे व अखिलेश यादव के कहने पर हमारी गाड़ी चेक कर रहे हो हम तुमको देख लेंगे और तुम्हारा आज हिसाब करके जाएंगे इस दौरान भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव को भद्दी भद्दी गालियां दी तथा आपत्ति जनक टिप्पणी कर अपमान किया इसकी सपा कटु शब्दों में निंदा करती है यह अपमान कानपुर पुलिस प्रशासन का अपमान है इस कांड से कानपुर शहर की पुलिस की छवि धूमिल हुई हैज्ञापन के माध्यम से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि भाजपा देश व प्रदेश में मिली करारी हार तथा अपने खिसकते जन आधार तथा सपा के बढ़ते जनाधार से बौखला गई है तथा भाजपा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है लोकसभा चुनाव खासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली करारी हार से का अपना गुस्सा गठबंधन पर निकल रहे हैं या तो वही कहावत हो गई कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे चितार्थ हो गई है भाजपा नेताओं को अपना इलाज किसी अच्छे न्यूरो डॉक्टर से करवाना चाहिए!महानगर अध्यक्ष ने ज्ञापन पुलिस आयुक्त को सौपा तथा दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की ।

प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,अनवर अली मिर्जा,नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर जी,नन्दलाल जयसवाल,अर्पित त्रिवेदी,जमालुद्दीन जुनैदी,अरमान खान,सुलेखा यादव,रमेश यादव,के के मिश्रा,हाजी आयूब आलम,परमवीर सिंह गंभीर,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,आसिफ कादरी,आकाश यादव,उमा देवी,इशरत इराकी,निशांत गुप्ता राहुल शर्मा,जीतू कैथल,सैयद मरफीॅ,तौहीद सिद्दीकी,पुष्कल यादव,नवनीत यादव,इमरान ज़रदारी,दिलशाद उस्मानी,गौरव पांडेय,हरभजन यादव,हेमंत गुप्ता,रामू वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.