Tranding

लकड़ी ठेकेदार की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, दोस्तों पर हत्या काआरोप,केस दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक लकड़ी ठेकेदार की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, संवाददाताओं को घटना के बारे में पता चला है कि घटना सरिस्का थाना ओपी क्षेत्र के बीजबनिया चौक की बताई गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस शॉप को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिटिया भेज मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है,जबकि परिजन उसके दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।थानाअध्यक्ष, मदन कुमार मांझी ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान सिरसिया अड्डा निवासी होमगार्ड सिपाही,विक्रम महतो के पुत्र अजय महतो उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है,परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्रार्थमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी l मृतक के छोटे भाई अभय कुमार ने संवाददाता के बताया कि अजय बगल के सभेयाकला गांव निवासी,मनकेश्वर और सिद्धेश्वर, पटखौली निवासी रामजी कुमार के साथ लकड़ी का काम करते थे,जहां से अजय अपने साथी मनकेश्वर बलिराम और सुभाष के साथ बीजबनिया चौक के से बगहा पुलिस जिला के रामनगर तेलपुर चिमनी में गए हुए थे, वहां पर पहले से रामजी भी मौजूद था,लौट के दौरान देर रात सभी ने बीजबनिया चौक पर शराब भी पिया था,अभय ने बताया करीब 11:00 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि अजय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा था,वही ट्रैक्टर के बगल में शव को रखा हुआ मिला l

Karunakar Ram Tripathi
51

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.