Tranding

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जयंती समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन आज,लोगों से शरीक होने की अपील।

रोहतास/हाजीपुर (वैशाली) परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जयंती समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गई है।1 जुलाई 2024,दिन सोमवार, समय 3 बजे दिन से रोहतास जिले के ऐतिहासिक दर्ज़ी मोहल्ले में पहली बार इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन जिला रोहतास के तत्वावधान में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जयंती समारोह सह इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन का शानदार आयोजन होने जा रहा है।जिसको लेकर बीते कई दिनों से इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के रोहतास जिलाध्यक्ष असगर इमाम लगातार जन संपर्क अभियान चला कर कार्यक्रम को सफल बनाने की मेहनत में लगे हैं।इस संबंध में असगर इमाम ने प्रेस रीलीज जारी कर बताया कि 1 जुलाई को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का जन्म दिन है।इस दिन को खास बनाने के लिए इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन की ओर से वीर अब्दुल हमीद जयंती समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन का शानदार आयोजन कर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजली दी जाएगी और इदरीसी दर्ज़ी समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन व इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती हैं।जबकि कार्यक्रम में इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजू वारसी,सचिव मोहम्मद बेलाल इदरीसी उर्फ पप्पू,मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,महासचिव मोहम्मद आसिफ अता,रोहतास जिला के महासचिव सरवर इमाम आदि भी शामिल होंगे।रोहतास जिलाध्यक्ष असगर इमाम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.