शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन ट्रैकों को पकड़ा,जिसमें अवैध रूप से बिना कागजात के प्लास्टिक के स्क्रैप, मिक्स्ड गुड़ पकड़ा,जिसमें से एक ट्रक को नानूसती चौक पर पकड़ाया तथा दूसरा दो ट्रक बेतिया बगहा मुख्य सडक पर पकड़ाया। राज्य कर संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि तीनों ट्रक वालों के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए, ऐसे में तीनों ट्रैकों को वाणिज्य कार्यालय के परिसर में लाकर जांच पड़ताल की जा रही है l विभागीय अधिकारी भौतिक सत्यापन के साथ साथ नियम अनुसार जुर्माने की राशि वसूल करने में जुट गया है, विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 महीने के अंदर चार दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को जप्त किया गया है,इन सभी जबत गाड़ियों से सही कागजात नहीं मिलने पर अब तक 30 लख रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई है l
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.