Tranding

धान की रोपनी करने गए एक मजदूर की करंट के चपेट में आने से हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक मजदूर एक खेत में धान की रोपनी करने गया था उसे बिजली के करंट के चपेट मेंआने से उसकी मौत हो गई, मौत की सूचना मिलने पर पुरे परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गम का माहौल है, परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,मृतक के पत्नी का रो रो कर बेहोश हो जा रही है, घटना की सूचना पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर जांच में जुड़ गई है lथानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान शिकारपुर के बरवा बरौली गांव निवासी 54 वर्षीय भोज महतो के रूप में की गई, उन्होंने आगे बताया कि मामले में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी l परिजनों ने संवाददाता को बताया कि दोपहर में बरवाबरौली गांव के पास मस्जिद की जमीन पर धान रोपनी करने के लिए भोज महतो गए थे,वहीं पर करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई l मित्र की पत्नी,चिंता देवी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है,मृतक के चार बेटा और तीन बेटियां हैं,तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है,दो बेटा की शादी भी हो चुकी है,दो की नहीं हुई है l

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.