बखिरा , संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।
पूर्व मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप निषाद की शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव नपं बखिरा के बूंदीपार में आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। मौत से घर में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल , जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव , चेयरमैन मो. आमिर अंसारी ,मंडल अध्यक्ष मनिराम यादव मंडल महामंत्री अरुण सिंह , बालरूप कन्नौजिया , अर्जुन चौधरी , राजेश गुप्ता, राजू भारती आदि उनके आवास पर पहुंच गये। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शव पर भाजपा का झंडा लगाकर श्रंद्धाजलि दी। अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राम स्वरूप निषाद के निधन पर पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सिर्फ नेता ही नहीं एक सच्चे समाजसेवी के रूप में हमेशा कार्य करते रहे। शोक संतप्त परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही की तरह काम करते रहे। उनके निधन से पार्टी की नहीं उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। हरिशंकर साहनी, राजेश गुप्ता आदि निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.