डीएम, एसपी, जुलूस के दौरान रहे मौजूद, हजारों की संख्या में पहुंचे हनुमान भक्त।
विभिन्न प्रकार की झांकियां एवं हनुमान भक्तों द्वारा कला का प्रदर्शन आकर्षक का केन्द्र बना रहा
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर नगर में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के तट पर ऐतिहासिक झंडा जुलूस व रथ यात्रा रविवार को देर शाम निकल गया। जो सोमवार की सुबह तक चला।इस दौरान जुलूस में अनेक प्रकार की झांकियां शामिल थीं। क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में हनुमान भक्त जुलूस में शामिल होने पहुंचे थे। जुलूस में हनुमान भक्तों द्वारा कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।जो आकर्षक का केंद्र था। जिसको देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे।
सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने संभाल रखी थी। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, सहित अन्य जनपद की भी पुलिस के जवानों को बुलाया गया था। जगह-जगह लोगों द्वारा जुलूस में शामिल भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से होकर सोमवार की सुबह चतुर्भुज नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। रथ यात्रा व महावीरी झंडा जुलूस रविवार की देर शाम चतुर्भुज नाथ मंदिर से बड़े धूमधाम से निकाला गया। धीरे-धीरे अन्य अखाड़ों मैनापुर, बढ़ढा, रहिलापाली, मिल्की मोहल्ला, भिखपुरा, महावीर स्थान, बाजार चौक, जलालीपुर, बस स्टेशन, चकखान, आदि अखाड़ों के जुलूस, अपने- अपने झाकियों के साथ अपनें स्थान से निकले, जो अपने-अपने परंपरागत मार्गों से होते कला का प्रदर्शन करते हुए बाजार चौक में पहुंचे। इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया रंग के झंडों से भगवामय हो गया था। वही जगह-जगह भक्ति गीत बज रहे थे। जिसे पूरे कस्बे का वातावरण भक्ति मय बना रहा।
अन्य अखाड़ों के पहुंचने से पहले मिल्की मोहल्ला का जुलूस सबसे पहले महावीर मंदिर, मिल्की मोहल्ला से निकलकर डाकखाना होते हुए जलपा चौक में पहुंचा। वहां भक्तों द्वारा कला का प्रदर्शन करने के बाद जुलूस बस स्टेशन चौराहा होते हुए पुनः महावीर मंदिर पर पहुंच कर देर रात्रि समाप्त हो गया। वहीं अन्य अखाड़ों का जुलूस व झांकियां मिल्की मोहल्ला के जाते ही चतुर्भुज नाथ मंदिर व पुराना महावीर अखाड़ा, डाकखाना होते हुए जलपा चौक पहुंच कला का प्रदर्शन करते हुए दिखे ।रहिलापाली की झांकियां व अखाड़ा का जुलूस अपने स्थान से परंपरागत मार्गो से होते हुए गुरु जी के मोड़ पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद बढ़ढ़ा, मैनापुर, मुड़ियापुर के जुलूस व अखाड़े भी शामिल हो गए। वहां से एक साथ सभी अखाड़े व जुलूस भिखपूरा होते हुए गंधी मोहल्ला होकर जलपा चौक पहुंचे। जलपा चौक पर सभी अखाड़े पहुंचने के बाद पुनः एक साथ सभी अखाड़े गंधी मोहल्ला, भिखमपुरा, बढ़ढ़ा,डोमनपूरा होते हुए सोमवार की सुबह चतुर्भुज नाथ मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। नगर में महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा जहां भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे, वहीं विभिन्न तरह के कला का प्रदर्शन भी कर रहे थे। जिसको देखने के लिए दूर दराज के गांव से भी भारी मात्रा में लोगों की संख्या सिकंदरपुर में डटी हुई थी। पूरा नजारा बदला हुआ था। चारो तरफ "हर हर महादेव" व "जय श्री राम" "जय श्री हनुमान" की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं पूरा नगर केसरिया झंडों से पटा हुआ था। छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक झांकियां बनकर, जुलूस के साथ पीछे-पीछे चल रहे थे। जो लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए थे।
नगर में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद था। पूरे कस्बे में सुरक्षा के दृष्टिगत, ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे, कस्बे में अति संवेदनशील स्थानों पर लगाए गये थे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए नजर बनाये हुए थे। व समय-समय पर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। वही खुफिया विभाग व इंटेलिजेंट की टीमें भी पूरे कस्बे में जुलूस के दौरान चक्रमण करती दिखी। इसके अलावा भारी मात्रा में फोर्स को भी तैनात किया गया था।
महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा के मार्गों पर स्वयं सेवकों व अखाड़ों के अखाड़ेदारों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया था। दर्जनों स्थानों पर प्रसाद, फल, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। जिसको लेकर लोग आगे बढ़ते रहे। वही नगर पंचायत द्वारा भी साफ सफाई के साथ-साथ शरबत् प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी गिलास में शरबत लेकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाते दिखे।
नगर में निकली ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस के अवसर पर राजनीतिक दलों के लोग भी जुलूस के लोगों का मनोबल बढ़ाते रहे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल, बिहारी पांडे, बबलू मास्टर, राकेश सिंह, राकेश यादव, लाल बच्चन प्रजापति, अशोक जायसवाल, रंजीत यादव, अरविंद पांडे, सरतेज यादव, गणेश सोनी, जयप्रकाश वर्मा, प्रयाग चौहान, डॉक्टर उमेश चंद्र, नितेश सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.