शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक दोस्त को अपने दोस्त के शादी में गुजरात से आना महंगा पड़ा,आने के एक दिन बाद ही उसे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई l पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया, उसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैl घटना से मायूस हो कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,साथ ही ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा छा गया है l संदीप की पत्नी का रो रो कर बेहोश हो जा रही है,ग्रामीणों ने बताया कि 2021 के कोरोना काल के दौरान संदीप की शादी चनपटिया के सुनारला टोला टिकुलिया निवासी, विनोद सोने की पुत्री,निशा के साथ हुई थी,निशा की गोद में खुशी नाम की उसकी पुत्री डेढ़ साल की है,संदीप सोनी जीवकोपार्जन के लिए गुजरात रहा करता था,गांव के ही प्रभु सोनी के पुत्र,सुधीर की शादी में शामिल होने के लिए बीते दिन गुजरात से लौटकर घर आया था,जबकि सुधीर की शादी 11 जुलाई को होने वाली थी,तब तक गुजरात से लौटने के एक दिन बाद ही इस घटना का शिकार होकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.