रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वाधान में 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदावत एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसके व्यापक प्रचार प्रसार और जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अशोक कुमार सप्तम के साथ साथ वीरेंद्र कुमार पांडे प्रधान न्यायाधीश पर्रिकर न्यायालय एवं श्री अरविंद कुमार उपाध्याय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया द्वारा लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सोमवार को प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका संचालन हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के द्वारा किया गया। उक्त प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिषद बलिया से निकलकर जिले के समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुए जन-जन तक लोक अदालत के महत्व को बताएगी तथा जन सामान्य को यह अवगत कराएगी की वह अपने सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दंडनीय हो अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामले, टेलीफोन बिल के मामले, टैक्स के मामले, चेक बाउंस के मामले, सुलह योग्य फौजदारी मामले, इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये मामले की कोई अपील नहीं की जाती। आपके खर्चे भी कम आते हैं। और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है जैसा न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का प्रभाव होता है। अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगातार सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, वादकारीगण,वअन्य लोग भी उपस्थित रहे। जनपद बलिया के समस्त जनसामान्य से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने मामलों की त्वरित न्याय के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से संपर्क कर सकते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.