Tranding

इश्क में दीवाना प्रेमी, प्रेमिका के घर के सामने पेट्रोल छिड़क आग लगाकर, जीवनलीला समाप्त कर ली...

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित, मोहल्ला गंज नंबर 2 वार्ड नंबर 15 निवासी, एक प्रेमी पेंटर,लालू उर्फ चितकबरा, उम्र 17 वर्ष ने अपने प्रेमिका व उसके घर के सामने ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली,यह घटना कालीबाग गडवांटोली स्थित प्रेमिका के घर की बताई जा रही है,संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका की छेकाई घर वालों ने कर दी थी,मगर प्रतिदिन की तरह वह अपने प्रेमिका से मिलने गया था था,उसनेअपने प्रेमिका से कहा कि दरवाजा खोलो,नीचे हम आए हैं,प्रेमिका ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया दिया,इसी गुस्सा में आकर वहअपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क्करआग लगा लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया,जब परिवारजनों को पता चला तो सब घर वाले दौड़कर उसके प्रेमिका के घर गए,और उसको जले हुए स्थिति में ही आनंन फ़ानन में बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टर ने उसको बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी या पटना ले जाने का मशवरा दिया l परिजन घबराकर उसको मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज चला, मगर पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार उसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है,और वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था,आखिरकार वह जिंदगी से हार गया,उसकी मौत हो गई। मृत्यु उपरांत सदर अस्पताल मोतिहारी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, इसकी मौत होने पर परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है,साथ ही मोहल्ले वासियों में गम का माहौल बना हुआ है, परिवारजन उसके अंतिम संस्कार के लिए व्यस्त हैं।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.