Tranding

जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नव नियुक्त 125 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद में 125 नये लेखपाल मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के 7720 नव नियुक्त लेखपालों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें महराजगंज के लिए 125 लेखपाल नियुक्त किए गए हैं। इसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी अनुनय झा ने नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर लेखपालों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुनय झा ने एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा प्रेमसागर पटेल समेत अन्य गणमान्यों की मौजूदगी में 125 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

इस दौरान विधायक पनियरा ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र आप लोगों के परिश्रम और उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है। वर्तमान सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया में रिश्वत और सिफारिश के लिए कोई स्थान नहीं है। इसीलिए आप लोगों से भी ईमानदार और साफ-सुथरी कार्यशैली की अपेक्षा है। आशा है आप समाज के आखिरी पायदान पर मौजूद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन में सहयोगी बनेंगे। विधायक सदर ने कहा कि आप लोग मेहनत कर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं। आप लोगों से यही उम्मीद है कि पूरे जज्बे और मनोयोग से कार्य करेंगे। यदि लेखपाल का काम अच्छा होता है तो गांवों की आधी समस्या अपने आप में ही हल हो जाती है। विधायक सिसवा ने कहा कि आप सभी लोग कठिन परिश्रम के बल पर चयनित होकर आए हैं और डीएम के निर्देशन में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से ही कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।

डीएम अनुनय झा ने कहा कि जनपद में लेखपालों की कमी से राजस्व कार्यो में बाधा आ रही थी। प्रदेश सरकार ने इस समस्या के हल के लिए लेखपाल भर्ती के माध्यम से 7720 लेखपालों की नियुक्ति की है। जिसमें 125 लेखपाल जनपद महराजगंज को मिले हैं। सरकार द्वारा आप को समस्याओं को सुलझाने के लिए भेजा गया है। इसलिए पूरा प्रयास करें कि आप लोग सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और समस्या का कारण तो कदापि न बनें। अभी आप लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आपलोग जितनी अच्छी तरह से अपने कार्यों की तकनीकी और व्यवहारिक प्रकृति को कितना बेहतर समझेंगे उतना ही सफल होंगे। इस दौरान एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार, तहसीलदार सदर अमित सिंह, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी समेत लेखपाल मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.