Tranding

दिव्यांग उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की पदयात्रा पुलिस ने रोकी।

रिपोर्ट दर्ज होने के आदेश के बाद पदयात्रा निरस्त।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांग उत्पीड़न के खिलाफ आज कानपुर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालने का प्रयास किया | लेकिन पुलिस ने आगे बढने से रोक दिया | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे, पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही थी| ए.सी.पी. स्वरूप नगर ने ए.सी.पी. बाबुपुरवा से बात की और पीडित दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला को बाबूपुरवा भेजा | ए.सी.पी.बाबुपुरवा ने राजेश कुमार शुक्ला का फ्लैट गिराने की धमकी दी इस खबर से दिव्यांगजन में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे | पदयात्रा की शुरूआत कर दी | पुलिस ने दिव्यांगजन को डराने के लिये पी ए सी बुलाने का आदेश दे दिया | ममला गरम होता देख डी.सी.पी. साऊथ रवीन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और पीडितों की रिपोर्ट दर्ज करने का आस्वाशन दिया | तब मामला शान्त हुआ और राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने पदयात्रा निरस्त करने की घोषणा की|वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि थानों में भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांगजनो को न्याय नहीं मिल रहा है। सैकड़ों दिव्यांगजन न्याय के लिये भटक रहे हैं। कुछ लोगों ने धनबल, बाहुबल व राजनैतिक प्रभाव के चलते पुलिस को अपना गुलाम बना रखा है। थानों कि पुलिस न्याय करने की बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिल्डर शैलेन्द्र मिश्रा ने दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला की पार्किग की जमीन पर धोखे में रखकर बना दिया और सरदार गुरदीप सिंह को बेंच दिया। नक्सा पास न होने की वजह से राजेश ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया और बयाना की रकम सरदार गुरदीप सिंह को वापस कर दी, जिसकी बैंक डिटेल मौजूद है। राजेश कुमार शुक्ला गुरदीप सिंह व शैलेन्द्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिये फरवरी से बराबर थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन थाना किदवई नगर पुलिस ने बिना जांच के फर्जी रिपोर्ट लगा दी।इसी प्रकार थाना नवाबगंज के अशोक कुमार, बिठूर के अजीत कुमार, कल्यानपुर के कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सजेती के जयराम की उत्पीड़न की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं दर्ज की। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिल्डर व भू - माफिया दिव्यांगजन के अपना शिकार बना रहे हैं।

आज के आन्दोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, वैभव दीक्षित, सत्येन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष बिजनौर, मनोज कुमार त्यागी, गुड्डी दीक्षित, तृप्ति खरे, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, राम आसरे पाण्डेय, अंजली आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.