Tranding

बेल्थरारोड के तहसील क्षेत्र में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है घाघरा नदी।

उफनाई घाघरा नदी के राैद्र रूप से तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल, 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड, बलिया।

जिला के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की रात 11:00 बजे 64.330 मी रिकार्ड किया। केंद्रीय जल आयोग के गेज मीटर साधु शरण केअनुसार बाढ़ 3:00 बजे दिन के 11:00 बजे रात्रि यानी 8 घंटे से खड़ी मिली।नदी की धार तेज होने के कारण नदी के किनारे क्षेत्र में हल्का-हल्का कटान भी जारी हो चुका है। बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल कायम है। घाघरा नदी के राैद्र रूप को देख तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मच गई है। लाल निशान से ऊपर बहने वाली घाघरा नदी के तख्त तेवर से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं उफनाई घाघरा का पानी तट वर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। सोनौली - बलिया राज मार्ग से सटे त्यागी बाबा के आश्रम से गांव जाने वाली सड़क पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई है। जिसके चलते दर्जनों परिवार के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मार्ग टूट जाने से लोगों के अपने घर जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। त्यागी बाबा के आश्रम व गांव के बीच का चक मार्ग बाढ़ के पानी से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पशुओं को चारा लाने के लिए पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है। बाढ़ का पानी कई किलोमीटर भू - भाग में फैल गया है। तथा सोनौली - बलिया राजमार्ग से सट कर बह रहा है। हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ जाने से बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़ने लगा है। इसके साथ ही चैनपुर गुलाैरा और टगूनिया क्षेत्र में कटान जारी है। नदी के बढ़ती जलस्तर को देख तटीय क्षेत्रों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हो सुरक्षित स्थानों की तलास में जुटे हुए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.