शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23,लाल बाजार तीन लालटेन चौक निवासी, स्वर्गीयअनिरुद्ध प्रसाद की पत्नी,प्रभा देवी ने बेतिया एसपी को एक आवेदन देकर न्याय के गुहार लगाइ है। आवेदन में महिला ने बताया है कि वह एक गरीब,लाचार,वृद्ध महिला है,वह करीब 100 वर्षों से अपनी घराड़ी जमीन पर शांतिपूर्वक रहती आ रही है, इधर नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,जबकि उसके घराड़ी भूमि एराजी पर न्यायालय सब जज प्रथम बेतिया के आदेश से जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच कराया जा चुका है,जबकि नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा नियम के विरुद्ध काम किया जा रहा है,और मुझे तंग व तबाह किया जा रहा है, विभिन्न प्रकार के नोटिस भेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,मेरे जैसी वृद्ध, लाचार,गरीब महिला अत्याचार सहने लायक नहीं है,संभव है कि इस अत्याचार के कारण कहीं मेरी मृत्यु नहीं हो जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.