Tranding

10 सितंबर को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाएं : अली इमाम भारती

इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय सेमिनार सह बैठक का हुआ शानदार आयोजन

फुलवारीशरीफ (पटना)

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन की सफलता को लेकर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के बैनर तले पटना शहर के किसान पैराडाइज बी एम पी 16 खगौल रोड फुवलारी शरीफ के बड़े हाॅल में एक दिवसीय सेमिनार सह बैठक का शानदार आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन व इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती व संचालन प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने की।कार्यक्रम में आगामी 10 सितंबर को परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर चर्चा किया गया और इसकी सफलता के लिए पूरे बिहार से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल कराने के लिए अभी से ही अपने अपने क्षेत्र में मेहनत करने की अपील की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती ने उपस्थित लोगों से कहा कि वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को इस बार ऐतिहासिक बनाएं।इसके लिए आप सभी तन मन धन से मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को लेकर पटना को पाट दीजिए तभी आपकी मांग को सरकार पूरा करने पर मजबूर होगा।कार्यक्रम में प्रधान महासचिव हाजी मोहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू,प्रदेश महासचिव राजू वारसी,मजहर हसनैन भोजपुर आरा,पूर्व एडीएम मुनीर आलम,दरभंगा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन उर्फ काले,वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान,शकील अख्तर पटना,मोहम्मद शर्फुद्दीन पटना,मोहम्मद इफ्तिखार उर्फ कुक्कु जहानाबाद,मोहम्मद युसुफ नवादा,मोहम्मद असगर भारती नालंदा,सरफराज हसन मुजफ्फरपुर,असगर इमाम रोहतास,मोहम्मद जलालुद्दीन छपरा,मोहम्मद सैफ अली छपरा,हाजी मोहम्मद अयूब दरभंगा,मोहम्मद खुर्शीद विक्रम पटना,दिलकश अहमद बक्सर,वरूण सिंह टेकारी,मोहम्मद मकबूल आलम औरंगाबाद,मोहम्मद कमर आलम वार्ड पार्षद दरभंगा,परवेज आलम देसरी वैशाली,नूर आलम चेचर वैशाली,गुलाम मुस्तफा राजापाकर वैशाली,मोहम्मद जफर इमाम भभुआ,हैदर अली बेगूसराय,हाजी बशीर समस्तीपुर,मोहम्मद मुश्ताक इदरीसी अररिया,नगीना खातून पूर्णिया,मोहम्मद मुरसलीन किशनगंज,मोहम्मद अली खगड़िया,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद आसिफ अता वैशाली,मोहम्मद अख्तर इदरीसी वैशाली,मोहम्मद नसीम पटना,मोहम्मद साबिद वैशाली,मोहम्मद इदरीस वैशाली,मौलाना गुलाम गौस दरभंगा,रेहान आलम औरंगाबाद, मोहम्मद जुबैर मसौढ़ी आदि उपस्थित हुए।इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर वीर अब्दुल हमीद अमर रहे,दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति अविलंब लागू करो,इदरीसिया दर्ज़ी को अधिकार देना होगा जैसे जोरदार नारेबाजी किया।कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राजू वारसी,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,मोहम्मद सफर आलम नवादा, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता,मोहम्मद हुसैन उर्फ काले,मुनीर आलम,मजहर हसनैन, परवेज आलम,नूर आलम,मोहम्मद जलालुद्दीन आदि ने संबोधित करते हुए सभी लोगों से 10 सितंबर को पटना में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाइए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अंत में प्रधान महासचिव हाजी मोहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू ने शुक्रिया अदा किया।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.