डग्गामार वाहनों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही जारी
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया।
लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा है कि दूसरे राज्यों में जाकर यहां की गाड़ियों का पंजीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नियम है कि 55 टन की गाड़ियों का हम पंजीकरण नहीं करते हैं। लेकिन कई लोग दूसरे राज्यों से गाड़ी का पंजीकरण कराकर यहां चले आते है। कोई नागालैंड, कोई अरुणाचल, कोई बिहार, और कोई मध्य प्रदेश से पंजीकरण करता है और फिर गाड़ी हमारे यहां राज्य में चलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में हम उन गाड़ियों की फिटनेस जांच नहीं कर पाते हैं। उनके फिटनेस की जानकारी हमें नहीं हो पाती। ऐसी गाड़ियों की चेकिंग कराकर उन्हें जप्त किया जा सकता है। इसके अलावा अगर किसी गाड़ी का तीन बार से ज्यादा चालान होता है तो उसका पंजीकरण निरस्त होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की गाड़ियों के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार यहां के शासन को चिट्ठी लिखेगी कि ऐसी गाड़ियों का पंजीकरण वे निरस्त करें। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। बता दे की उन्नाव हादसे में 18 लोगों की जान चली गई थी।
बस बिहार राज्य से दिल्ली जा रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ था। इसके बाद से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजमगढ़ में अचानक निरीक्षण किया था। जिसमें दूसरे राज्यों के वाहन मिले थे। मंत्री के निर्देश पर वाहनों को सीज कर दिया गया था। उन्नाव हादसे के बाद योगी सरकार लगातार डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.