शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के गंज नंबर 2,वार्ड नंबर 15 में एक डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज करा रहे एक महिला, बसवारिया धूनियापट्टी निवासी,शबेया खातून,पति अहद खान,उम्र 35 वर्ष का उसकी नवजात शिशु की मृत्यु हो गई,जिस पर जमकर बवाल हुआ,जच्चा बच्चा की मृत्यु होने पर उसके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया,उक्त नर्स,सलमा के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन से मदद ली,इसी बीच नर्स, सलमा मौका का फायदा उठाकर फरार हो गई । घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामला को समझ कर,हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया,साथ ही आश्वासन दिया कि बच्चा पैदा कराने वाली नर्स,सलमा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि एक महिला जो गर्भवती थी,इलाज कराने के लिएआई थी,जहां महिला नर्स ने उक्त महिला का प्रसव कराने के क्रम में कुछ गलतियां कर दी,जिसके कारण अधिक रक्तस्राव होने से जच्चा का हार्ट फेल हो गया, जिससे जच्चा बच्चा की मौत हो गई,जच्चा बच्चा के मौत के उपरांत उसके संबंधित व परिजनों ने काफी बवाल काटा साथ ही जब उसके दवा दुकान में घुसकर,दरवाजा,शीशा तोड़कर दवा को फेंक फांक करके काफी नुकसान पहुंचाया स्थिति के गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को पता चला है कि मृत् जच्चा बच्चा के सभी परिजनों नेआपसी पंचायती के माध्यम से मामला को सुलह सपाटा,कुछ लेनदेन करके मामला को रफ़ा दफा कर लिया। मृत महिला के पति सऊदी अरब में काम करते हैं। मृत महिला के दो बच्चे पहले से हैं ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.