परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल में स्थित संजीवनी पैथोलॉजी में बीते 26 जून 2024 को हुई चोरी की घटना में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जैसा कि चोर पैथोलॉजी के पीछे का दरवाजा तोड़कर पांच लाख मूल्य के उपकरण उठा ले गये। पैथोलाजी के संचालक भरत प्रजापति की सूचना पर पुलिस ने दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की तब पैथोलाजी के संचालक महराजगंज एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिए तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.