शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पति-पत्नी विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलियाखांड पंचायत के वार्ड नंबर 5 में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है ।थानाअध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया की मृतिका की पहचान पुलियाखांड पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी,संजीव राव के 30 वर्षीय पत्नी,नेहा देवी के रूप में की गई है। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने काआरोप लगा रहे हैं। पुलिस सास, ससुर,पति को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पर रहता समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद को लेकर झगड़ा,बहशा वहशी,कहासुनी के बाद पति और उसके पिता खेत में काम करने के लिए चले गए,सास घर के बगल में किसी के यहां जरूरी काम से चली गई,इस बीच घर को अकेला पाकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों के द्वारा हल्ला शोर मचाया गया तो पति, ससुर,सास जल्दी से दौड़कर घर पर आए तो देखा कि पत्नी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस स्टेशन देने पर जी घटनास्थल पर पहुंचकर केस दर्ज कर दी है, साथ ही पुलिस पति,ससुर, सास को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.