Tranding

शिक्षकों की मांग पूरी न होने पर शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र।

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

चिलकहर, बलिया। महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा शिक्षकों की न्यायोचित मांगे न मानने करने के विरोध में चिलकहर ब्लॉक के सभी शिक्षको संकुलों ने सामूहिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को भेजा। शिक्षकों ने अपने उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ मजदूर जैसा व्यवहार कर रहे हैं जो, कि शिक्षक की गरिमा को तार-तार कर रहा है।                  शिक्षक कभी विश्व पटल पर परमात्मा से भी उच्च स्थान प्राप्त करता था, आज समाज के सबसे निचले पायदान पर अपने उच्च अधिकारियों द्वारा पहुंचा दिया गया है। कोई भी उच्च अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को समझने को तैयार नहीं है। केवल उसके ऊपर लगातार दबाव बनाकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी उत्पीड़न के विरोध में समस्त शिक्षक संकुलन ने शिक्षकों के समर्थन में यह त्यागपत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी शिक्षकों के सभी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.