Tranding

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में छठा रैंक लाकर जिले का नाम किया रौशन।

बाराचट्टी के बेलघोघर का रहने वाला विक्रम बना सहायक वैज्ञानिक।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बीते 22 नवंबर 2023 को आयोजित परीक्षा में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में जिले के बाराचट्टी का रहने वाला विक्रम कुमार ने छठा रैंक लाकर जिले व सूबे का नाम रौशन किया हैं। विक्रम दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले साधारण परिवार से आए देवरत्न सिंह के छोटे पुत्र हैं।वे अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं।उन्होंने बताया कि वह बाराचट्टी में रहकर मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई पूरी की ।वर्ष 2016-19 सत्र में समस्तीपुर स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स हासिल किया था तथा रिसर्च के क्षेत्र में लगातार अथक परिश्रम करते रहा।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां- पिता के अलावा दो बड़े भाइयों को देते हैं।सहायक वैज्ञानिक के क्षेत्र में सफलता हासिल करने पर इलाके के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। प्रसन्नता जाहिर करने वालों में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा,सरवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय प्रसाद, समाजसेवी शंकर प्रसाद, बबलू विश्वकर्मा,रंजन कुमार ,रंजू कुमार आदि प्रमुख हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
50

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.