Tranding

11 वें शतक पर सत्याग्रहियों ने भरी हुंकार...

- सत्याग्रहियों पर भ्रष्टाचारियों की धमकियां हुईं नाकाम

- 24 जुलाई को सरकार की खामोशी के विरुद्ध संगठन विरोध का स्वर करेगा सार्वजनिक-रमाकांत

गोरखपुर,उत्तर प्रदेश।

13 जुलाई 2021 से भ्रष्टाचार के विरुद्ध चरणबद्ध चल रहे सत्याग्रह संकल्प का 11 वां शतक बेखौफ पार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का शंखनाद करने वाली सरकार की नाकामी 11 सौ दिनों से चल रहे सत्याग्रह संकल्प ने सार्वजनिक कर दिया।

भ्रष्टाचार पर नाकाम सरकार के संरक्षण में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर द्वारा अपने संगठित गिरोह के माध्यम से सत्याग्रहियों को दिए जा रहे धमकियों को गति प्रदान कर सत्याग्रह संकल्प को गैर संवैधानिक तरीके से जबरन असफल करने की धमकियां दी जा रही हैं।

ऐसे में किसी भी क्षण अप्रिय घटना घटने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस घटना क्रम से शासकीय प्रशासकीय तंत्र की गिरते नैतिकता का आकलन किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में विफल सरकार सत्याग्रह और सत्याग्रहियों को मिटाने पर आमादा है।

सत्याग्रह स्थल पर बैठे संगठन के कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि सत्याग्रह संकल्प का नारा है भ्रष्टाचार मिटाना है और जब तक भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा तब तक सत्याग्रह संकल्प धरातल पर जारी रहेगा।

सरकार की सत्याग्रह के विरूद्ध संगठित विध्वंशकारी नीतियां नष्ट करने में संगठन सक्षम है।

उक्त के क्रम में सत्याग्रह स्थल पर बैठे संगठन के जिला मंत्री रामचंद्र दुबे ने कहा कि 

अजीब विडंबना है सरकारें 

अपनी नाकामी छुपाने व अपनी पीठ थपथपाने के लिए अपने विरुद्ध बज रहे बिगुल के स्वर को समाप्त करने के कुचक्र रचने में मशगूल है, इससे बेहतर होता कि विरोध की स्वर सुन आत्म समीक्षा कर अपनी संवैधानिक करगुजारियों को अंजाम देते।

सत्याग्रह स्थल पर बैठे संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार अंग्रेजी दमनकारी नीतियों की पुनरावृत्ति करने की राह पर चल रही है जो आने वाले दिनों में उसके लिए श्रेयस्कर नहीं होगा।

सत्याग्रह संकल्प तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार व न्यायिक क्षेत्र द्वारा सज्ञान में नही लिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय "राजू" ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की सहमति से कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के 11वें शतक पर सरकार की खामोशी व उदासीनता के विरूद्ध विरोध का स्वर 24 जुलाई 2024 को जन जागरूकता के उद्देश्य से सार्वजनिक करेगा। जिसमें अधिवक्ता,व्यवसायी एवं शिक्षक समुदाय के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्रमुखता से शिरकत करेंगे।

सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी, चंद्रप्रकाश मणि, शमशेर जमा खान, वीरेंद्र वर्मा, राकेश पांडे व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
67

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026