चौक बाजार, महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरवा गांव से एक बारात में गए दर्जन भर बारतियों को घरातियों के साथ मिलकर मैरेज हाल के संचालक ने जमकर पिटाई कर दिया, जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जैसा कि थानाक्षेत्र के सेखपुरवा गांव से 15 जुलाई को खूबलाल पासवान अपने बेटे की बारात लेकर कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के इंदरपुर गया था ।
बारतियों को मैरेज हाल के मालिक ने डीजे पर नाचने को लेकर बात ही बात में सहयोगियों संग बेरहमी से पीट दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
चौक थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गाँव से एक बारात में गए एक दर्जन बारातियों को घरातियों ने जमकर पिटाई कर दिया और पुलिस को भी बुला दिया। साथ ही दूल्हे और उसके पिता को बंधक भी बना लिया ।
शादी वाले दिन कन्या पक्ष ने एक स्थानीय मैरेज हॉल में खाने पीने की व्यवस्था किया था, द्वारपूजा होने के बाद मैरेज हॉल परिसर में डीजे व नर्तकियों की व्यवस्था की गयी थी। रात लगभग 12:00 बजे के करीब डीजे पर दोनों पक्ष से कुछ युवक डांस करने लगे, नाचने की होड़ में किसी बाराती ने मैरेज हाल के संचालक को एक थप्पड़ जड़ दिया जिससे गुस्साए संचालक ने घरातियों की मदद से बारातियों को जमकर पीटाई कर दिया, जिससे दूल्हे के परिवार सहित दूल्हे का मामा तथा उसका एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया। कप्तानगंज पुलिस के हस्तक्षेप से बाराती किसी तरह घर आये। लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं इस मामले में बारात मालिक खूबलाल ने चौक थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.