रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।हैदराबाद की विख्यात इंटरनेशनल कंपनी द्वारा जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुहार गांव के रहने वाले रविकांत कुमार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयन किया गया है। इस पद पर चयनित रविकांत कुमार मुंबई स्थित आइआइटी से वर्ष 2020 में सफलता हासिल किया था।उनकी सफलता पर इलाके के अनेक लोगों ने खुशी का इजहार किया है और उन्हें बधाई संदेश भेजा है।गौरतलब है कि रविकांत जिले की मोहनपुर प्रखंड के रहने वाले व गुजरात में रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थापित उपेंद्र प्रसाद के पुत्र है। तथा इनका पूरा परिवार निरंकारी मिशन से जुड़े रहे है। उनके दिवंगत दादा मिशन के जमुहार ब्रांच के प्रमुख रह चुके हैं ।वहीं दो अन्य चाचा राजेश कुमार और रविंद्र कुमार क्रमशः शिक्षक व रक्षा मंत्रालय से जुड़े हैं।रविकांत ने बताया कि इस सफलता में मां-पिता के अलावे उक्त चाचा का भी मार्गदर्शन रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.