जयपुर। बीती रात चांदपोल में फैले धार्मिक उन्माद, मोहर्रम/ताजिये को लेकर दिए गए विवादास्पद एवं निंदनीय वीडियो पर मुहम्मदी पैलेस होटल के ऑनर एवं संचालक शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी ने दुःख व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा है कि उन्मादी युवक रज्जी से उनका कोई संबंध नहीं है तथा करीब दस वर्ष पूर्व ही उन्होंने रज्जी को बेदखल कर चुके है।
बता दें कि रज्जी ने मुहर्रम/ताजिये को लेकर विवादास्पद एवं निंदनीय वीडियो वायरल किया। जिसके बाद कुछ लोगों की भीड एकत्रित हुई और उक्त वीडियो के खिलाफ लामबंद होकर सड़क पर उतर आए। मामले को भांपते हुए शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी ने स्वयं पहल करते हुए उन्मादी युवक रज्जी की पुलिस गिरफ्तारी की मांग करते हुए कानून सम्मत सजा देने का आग्रह किया। तत्पश्चात् पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए उन्मादी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इसी बीच शुक्रवार शाम होटल मुहम्मदी पैलेस पर संस्थान के ऑनर एवं संचालक शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे धर्म व धार्मिक आस्था के साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्मादी लोगों में चाहे उनकी संतान, परिजन, रिश्तेदार, समाज के लोग या अन्य कोई भी क्यों न हो। उन्मादी लोगों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। इस संदर्भ में वे कानूनी मामलों में हर संभव सहयोग देने में सदैव तत्पर रहेंगे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.