Tranding

बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल..

चौक बाजार,महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल चौक मार्ग पर ग्राम बाली के पास दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी शहाबुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन (26) वर्ष अपनी बहन को चौक स्थित ससुराल पहुंचा कर घर लौट रहा था। अभी वह निचलौल चौक मार्ग पर बाली गांव के समीप पहुंचा ही था इसी दौरान निचलौल की तरफ से बाइक से जा रहे सदरे आलम पुत्र अकबर अली (30) वर्ष निवासी परसा राजा थाना कोतवाली सदर व मनौवर पुत्र समसुल (30) वर्ष निवासी सोहगौरा थाना चौक की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर रहे लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल सदरे आलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि शहाबुद्दीन और मनौवर की हालत गंभीर देख उन्हे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। जहां से घायलों को अस्पताल लाया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
70

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.