शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुसलमान समाज के लोगों का जन सुराज के प्रति उनके संस्थापक,पदयात्राअभियान के सूत्रधार,प्रशांत किशोर के साथ तेजी से जुड़ते देख राजद ने उन पर विश्वास करना छोड़ दिया है,या यू कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा कि बिहार के मुस्लिन समुदाय राजद से मुंह मोड़ लिया है,क्योंकि विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राजद ने नेता विरोधी दल बनाकर इसे साबित कर दिया है।उक्त टिप्पणीआज़ यहां जारी प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, संजय कुमार ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा है कि फिर से यह साबित हो गया है कि मुसलमान राजद का केवल वोट बैंक है,क्योंकि सभी शीर्ष पदों पर लालू प्रसाद यादव के परिवार के अलावा किसी की गुंजाइश नहीं है।राजद सुप्रीमो ने यह प्रमाणित कर दिया है कि एम वाई समीकरण केवल लालू परिवार ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठेंगे,मुसलमान नहीं। इस मनोनयन ने फिर से यह प्रमाणित कर दिया है कि राजद में एम वाई समीकरण ध्वस्त हो गया है।ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल के पद पर,पुत्र तेजस्वी यादव विराजमान हैं, आज़ फिर विधान परिषद में नेता विरोधी दल के रूप में राबड़ी देवी विराजमान हो गई, यह भी स्मरण रहे कि राजद के वरिष्ठ नेता,जननायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी रहे,अब्दुल बारी सिद्दीकी को विधान परिषद में राजद के सदस्य के रूप में मौजूद हैं,जिनका जबरदस्त ही अनदेखी की गई, राजद के इस फैसले ने उनका सामाजिक न्याय,मुस्लिम यादव समीकरण की पार्टी होने की दलील,मिथ्या प्रमाणित कर दिया,राजद परिवार की पार्टी होने का पुख्ता सबूत पेश कर दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.