Tranding

अधीक्षण अभियंता ने बिजली विभाग की दुर्व्यवस्था को लेकर शुरू हुए आमरण अनशन को पहले ही दिन कराया स्थगित।

अवर अभियंता मनोज वर्मा व बाबू राहुल कुमार का बैरिया से स्थानांतरण।

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बैरिया, बलिया।

क्षेत्र में बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर विगत चार दिनों के क्रमिक अनशन के बाद शनिवार को आमरण अनशन शुरू हो गया। आमरण अनशन की सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता बलिया ए के सिद्दीकी अनशन स्थल पर पहुंचे गये। मौके पर हुई वार्ता व लिखित आश्वासन के बाद अनशन स्थगित हो गया। अधीक्षण अभियंता आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। अधीक्षण अभियंता ने अनशनकारियों की सभी मांगों को जायज बताते हुए उसे स्वीकार किया और तत्काल प्रभाव से अवर अभियंता मनोज वर्मा का बैरिया से स्थानांतरण कर दिया। वहीं एसडीओ के बाबू राहुल कुमार को भी बैरिया से हटा दिया गया। संविदा के लाइनमैन शोल्डर यादव को भी अधिशाषी अभियंता ने हटा दिया। आनंद बिन्द को बैरिया का अवर अभियंता बनाया गया है।जबकि नितिन कुमार श्रीवास्तव एसडीओ बैरिया कार्यालय में बाबू हो गए।

 33 हाईटेंशन तार पर गाटर लगाने व अन्य कार्य के लिए आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता से टेंडर हुआ था। उसका डिटेल मंगवाकर अधूरे कार्य को पूरा करवाया जाएगा। वही 11000 वह 33000 में ठेकेदार से गार्ड वायर लगावाया जाएगा। पेड़ की टहनियां काटने के लिए अभी टेंडर नहीं हुआ है टेंडर प्रक्रिया पूरा करके पेड़ कटवाया जाएगा। कुल सभी आठ मांगों को 15 दिनों में पूरा कराया जाने का लिखित आश्वासन मिला है। इसकी कार्य वृति 22 जुलाई को अनशनकारियों को हस्तगत किया जाएगा। अनशन स्थल पर तहसीलदार सुदर्शन कुमार, उपखंड अधिकारी अंबुज तिवारी, अधिक्षण अभियंता कार्यालय के लिपिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अनशन पर बैठे दुर्ग विजय सिंह, झल्लन, अर्जुन सिंह, हरिओम यादव, कर्ण सिंह, पवन शर्मा, व विनय सिंह ने बताया कि अनशन समाप्त नहीं किया गया है, केवल स्थगित किया गया है। अगर समझौता में गये शर्तों से बिजली विभाग पीछे हटता है, तो दोबारा पूरे जोर-जोर के साथ आंदोलन शुरू होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.