रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय
बलिया। बलिया सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहीं हैं और थाने भाजपा कार्यालय बन गए हैं। यही कारण हैं कि अपराधियों का हौसला बुलन्द हैं। जिसके कारण थाने के गेट पर हत्या हो रही हैं।
उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री सिकंदरपुर विधायक मु.जियाउदिन रिजवी ने सोमवार को जारी अपने बयान में कही।
सिकंदरपुर विधायक मु.रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं तहसीलों पर दलालों का बोलबाला हैं आम आदमी का सुनने वाला कोई नहीं हैं गरीब परेशान हैं।शासन प्रशासन का सारा जोर बस सपा कार्यकर्ताओं पर चल रहा हैं। समाजवादी पार्टी के लोगो को फर्जी मुकदमें में फसा कर डराने धमकाने का काम सरकारी मशीनरी कर रही हैं।
मु. रिजवी ने बासडीह में युवक की हत्या पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि यह पुलिस की नाकामी हैं कि कोतवाली गेट पर किसी की हत्या हो जाय। इस पूरे प्रकरण में बासडीह पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है।सत्ताधारी दल और बासडीह पुलिस के रिश्ते की जांच होनी चहिए। सिंकदरपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओ पर फर्जी मुकदमें भाजपा के इशारे पर किए जा रहे हैं। जिसका विरोध सड़क से सदन तक किया जाएगा।
विधायक ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख से जनपद बलिया जनपद के कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पहल करने की मांग किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.