Tranding

15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय वर्ष 2024- 25 हेतु 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन चयनित लाभार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान मानदेय निशुल्क रहने- खाने की व्यवस्था के साथ-साथ भविष्य में निशुल्क विद्युत चलित चाक वितरण एवं ऋण आवेदन में भी वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आय 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, वह अपना आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30 जुलाई तक कर सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि में रू 250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करते समय फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति अपलोड करना आवश्यक है। 

ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन की मूल प्रति अपलोड किये गये दस्तावेज के साथ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड रामपुर उदयभान बलिया पर जमा करना आवश्यक होगा।

Karunakar Ram Tripathi
50

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.