जयपुर। जयपुर निवासी शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मोहम्मद शोएब को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति के आदेश प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने किए है। वहीं दोनों पार्टी नेताओं ने डॉ. मोहम्मद शोएब को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सामूहिक सफलता के लिए प्रयास करेंगे। इसी के साथ कई शुभचिंतकों ने इन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026