शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला जदयू महिला सेल की जिलाअध्यक्ष,सुरैया सहाब ने,मरजदवा निवासी, खुशबू कुमारी,पिता,लक्ष्मण साह को जेडीयू महिला सेल, मैनाटांढ का प्रखंडअध्यक्ष मनोनीत किया है।जिलाअध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी हित में संगठन की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दिया साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर,महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही संबंधित महिलाओं को बिहार सरकार के द्वारा घोषित विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जानकारी देने,उनको लाभ पहुंचाने की दिशा मेंअग्रसर कार्रवाई करने की हिदायत दी।इस मनोनयन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष,संजय पटेल,राजेश पटेल, शशिकला देवी,निर्मला देवी,पुष्पा देवी,प्रियंका देवी, पूजा देवी,ललित देवी,माला देवी,अक्षय कुमार आनंद, बसंत प्रसाद,जवाहर पटेल आदि ने खुशी का इजहार किया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.